मुंगेली

नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज…कलेक्टर और एसएसपी ने लिया संज्ञान,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण की जानकारी मिलने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और बालिका की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल ईलाज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बता दें कि विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम छतौना के निवासी गौकरण कश्यप के विरुद्ध इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग बालिकाओं को इस तरह की अप्रिय घटना से बचने और किसी भी व्यक्ति के झांसे एवं बहकावे में न आने की अपील की है।जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि 06 माह पहले युवक बालिका को अपने साथ भगाकर ले गया था और उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया, जिससे बालिका गर्भवती हो गई। जिसके बाद बालिका का गर्भपात कराया गया। जिसके कारण बालिका गंभीर रूप से कमजोर हो गई। युवक व उसके परिजनों द्वारा बालिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बालिका किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों के साथ थाने जाकर युवक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईलाज कराई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला