बिलासपुर

मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोरसी निवासी विजय कुमार कुर्रे ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार 6 मई की दोपहर करीब 1 बजे उनके भतीजे रामानंद कुर्रे ने सूचना दी कि अंबेडकर चौक के आगे मस्तूरी मेन रोड में स्कॉर्पियो क्रमांक CG 10 AV 1589 के चालक ने उनके भाई रघुनंदन कुर्रे की बाइक को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक क्रमांक CG 12 N 8477 क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रघुनंदन कुर्रे और राजा बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रघुनंदन कुर्रे को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल राजा बंजारे को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया गया है। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 106-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...