रायगढ़

शराब पीने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट…पति पत्नी की तरह रहते थे साथ, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शराब पीने से मना करने पर गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को पूंजीपथरा निवासी वृंदावती द्वारा थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि धनीराम कॉलोनी में सविता उर्फ संतोषी पति चित्रसेन साहू तीन माह के बच्चे के साथ रहती थी। वृंदावती के पास 19 अप्रैल को चित्रसेन साहू कॉल कर बताया कि सविता के साथ 18 अप्रैल को मारपीट किया है, सविता घर में सोई है । तब वह अपने पति के साथ जाकर सविता को देखी, सविता ने चित्रसेन साहू के मारपीट करने से चल फिर नहीं पाना और चित्रसेन को इलाज के लिए डॉक्टर खोजने गया है बताई। जिसके बाद वह घर वापस आ गई। जब वह पुनः वहा जाकर देखी तो सविता की मौत हो चुकी थी। तब उसने चित्रसेन को फोन कर किराए मकान पर बुलाया। जिसपर चित्रसेन अपनी पहली पत्नी के साथ आया और सविता के बच्चे को लेकर दोनों पति-पत्नी भाग गए। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा बॉर्डर पालीघाट के पास है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर बताया कि वर्ष 2018 से प्रेम संबंध बनाकर सविता उर्फ संतोषी मांझी को पत्नी की तरह किराया मकान में रखा था जिसकी ओर से एक 03 माह का बच्चा है, सविता द्वारा शराब पीने से मना करने और बार बार पैसे मांगने की जीद से परेशान होकर 18 अप्रैल को झगड़ा मारपीट पर सविता को हाथ मुक्का से मारपीट किया और रोटी बनाने वाले बेलन से सविता के सिर, सीना में मारकर चोट पहुंचाया था। जिससे उसकी मौत हो गई। वही अब आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, आदिकंद प्रधान और उमाशंकर भगत की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...