बिलासपुर

माइनिंग रेड :- अवैध खनन और परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…7 हाईवा सहित 13 वाहन जब्त, मालिकों पर हुआ प्रकरण दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा बीती शाम से लेकर 13 जून की सुबह 6 बजे तक करीब डेढ़ दर्जन ग्रामों में छापामार शैली में सघन निरीक्षण किया। अवैध रेत खदान और खनिज परिवहन करते 7 हाईवा सहित 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई। उप संचालक खनिकर्म विभाग डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि टीम द्वारा बीती रात ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी,मंगला,धुरीपारा, लोखंडी,निरतू, घुटकू लमेर,नेवरा,कोटा बोड़सरा, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। इस दौरान सेंदरी क्षेत्र में 4 हाईवा एवं लोधीपारा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है।

नेवरा क्षेत्र में 3 हाईवा 1 जेसीबी,1 चेन माउंटेड मशीन को खनिज मिट्टी/मुरूम का अवैध उत्खनन एवं कोटा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर चैन माउंटेड मशीन को सुपुर्दगी में देते हुए अन्य सभी वाहनों क़ो पुलिस थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का उत्खनन और परिवहन किये जाने के कारण सभी 13 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसी तरह पिछला सप्ताह खनिज जांच चौकी लांवर मस्तूरी में 3 हाईवा को खनिज रेत का एवं 2 माजदा को मिट्टी(ईंट) के अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण जप्तकर अभिरक्षा में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...