जांजगीर चाँपा

अकेली युवती के घर घुसकर दुष्कर्म की वारदात…फिर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने 8 दिसंबर को अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज थी। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड निवासी रंजन नायक की युवती से पुरानी जान पहचान थी। जो अचानक 28 जुलाई 2023 को युवती के घर पहुंच गया और युवती के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण किया और फोटो, वीडियो बना लिया। जहाँ उक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहा से चले गया। इस बीच वह लगातार कई दिनों से युवती को फोटो विडियो वायरल करने कि धमकी देकर पैसों की मांग करता था। जिससे तंग आकर युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर रंजन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, एएसआई रामप्रसाद बघेल, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरीशंकर राय, खेमचरण राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...