रतनपुर

शादी का वादा कर महिला से दैहिक शोषण…पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में एक महिला से एक युवक ने शादी का वादा किया और उसका उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा, यह सिलसिला जारी रहा लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी से मना कर दिया। इस बात से अपने क्षुब्ध महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया की शादी पश्चात उसके पति के साथ उसका तलाक हो गया है प्रार्थिया अपने मायके में रहती है। वही उसके पड़ोस के गाँव हरनमुड़ी का रहने वाला संदीप बैसवाड़े प्रार्थिया से शादी करूगा बोलकर शादी करने का झॉसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और वर्तमान में शादी करने के लिये बोलने पर संदीप बैसवाड़े द्वारा साफ मना कर दिया गया।

जिस पर प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, थाना रतनपुर में अपराध कायम किया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर द्वारा प्रकरण के हालात से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, आर.शशीकांत कौशिक, संजय यादव, प्रफुल्ल यादव, शेखराम सप्रे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...