रतनपुर

माँ महामाया के दरबार पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू….कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे बनी तीसरी बार सरकार में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद श्री साहू का पहली बार बिलासपुर आगमन हुआ, जहाँ जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसीक्रम में बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रतनपुर स्थित माँ महामाया के दरबार पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिविधान से माँ महामाया की पूजा अर्चना की और उन्हें मिले दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का आशीर्वाद मांगा।

जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में माँ महामाया देवी की तस्वीर भेंट की गई। जिसके बाद वह कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए, जहाँ कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने सभी को संबोधित किया और कोटा विधानसभा क्षेत्र से लीड दिलाकर जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

जहाँ उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह पहले पंच के रूप में निर्वाचित होकर जनसेवा के कार्य मे आये, जिसके बाद अब सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की बड़ी पंचायत में उन्हें पहुँचाने का श्रेय मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का है, वह निरंतर कार्य करते हुए देश हित मे कार्य करते रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...