बिलासपुर

बाईपास सड़क के लिए जमीन लेकर नही दिया गया मुआवजा….प्रभावितों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज नगर सहित दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने बड़े इत्मीनान से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुछ प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये। जनदर्शन में सकरी तहसील के ग्राम गौबंद के ग्रामीणों ने मंगला से भैसाझार जाने वाले बायपास रोड के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि नहीं मिलने की जानकारी दी और शीघ्र राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए एसडीएम तखतपुर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम सिलपहरी के ग्रामीणों ने बताया कि माध्यमिक शाला सिलपहरी में केवल दो शिक्षक हैं, जिसके कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की। कलेक्टर ने उनकी मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिया।

मस्तूरी ब्लाक के ग्राम शिवटीकारी के ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 120 बच्चे हैं और केवल संस्कृत एवं विज्ञान विषय के दो शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में अन्य विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण अध्यापन कार्य में कठिनाई आ रही है। कलेक्टर ने इसे टीएल में पंजी दर्ज करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को उनकी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लाक के शाला प्रबंधन समिति लिमतरी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार कौशिक ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिमतरी में 153 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन संस्था में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। उन्होंने अंग्रेजी विषय के शिक्षक पदस्थ करने की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्राम गनियारी के किसानों ने बताया कि अरपा भैंसाझार नहर के किनारे स्थित सभी खेतों में पानी का भराव हो रहा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती कार्य में बाधा हो रही है। किसानों ने पानी के निकासी के लिए व्यवस्था करने की मांग की। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग को किसानों की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...