सीपत

जमीन विवाद में फिर एक हत्या की वारदात…बड़े भाई ने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – कहते है जर, जोरू और जमीन हमेशा से ही हत्या की वारदातों के पीछे मुख्य वजह होती है, जिसके सामने कोई रिश्ते नाते भी मायने नही रखते। इन्ही में से एक जमीन विवाद का नतीजा यह रहा कि आज सीपत थाना क्षेत्र में एक बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम रांक (कौडिया) निवासी नवल किशोर अंगारे पिता काशीराम अंगारे और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। जिसमें गुरुवार की सुबह 8:30 के लगभग ग्राम के ही ग्राम रांक डैम के दर्रीपारा मोहल्ले के पास दोनो के बीच खेत में फिर विवाद हुआ।

जहाँ विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर पिता काशीराम उम्र 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर पिता नवल किशोर उम्र 39 वर्ष के द्वारा मृतक मनोहर अंगारे पिता काशीराम उम्र 62 वर्ष पर धारदार कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। इस हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही लहूलुहान होकर निढाल हो गया, घटना की जानकारी लगते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच गए, जिन्होंने घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी।

जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल मनोहर को हॉस्पिटल पहुँचाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...