बिलासपुर

5 चोरी की बाइक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार.. अलग अलग जगह से बाइक चोरी कर कबाड़ में बेंच देता था आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में हो रही लगातार मोटर सायकल चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना सरकण्डा तथा ए.सी.सी.यू के साथ संयुक्त टीम तैयार कर तलाश की जा रही थी, जिन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल के कबाड़ को बेचने के फिराक में घूम रहा है, उक्त सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल तस्दीक करते हुये संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटू उर्फ राजराव इंगोले निवासी फजलबाड़ा सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया, जिससे पूछताछ करने पर चांटीडीह सोनी धर्मशाला गली से एक स्प्लेण्डर प्रो मोटर सायकल चोरी करना एवं उसके चेचिस एवं पार्ट्स को अलग-अलग कर कबाड़ में बेचने हेतु रखना तथा जिले के अलग-अलग स्थानों से 4 अन्य मोटर सायकल चोरी करना बताया, जो कबाड़ किये गये मोटर सायकल थाना सरकण्डा के धारा 379 भादवि का होना पाया गया, जिससे आरोपी के निशानदेही पर उक्त प्रकरण के मोटर सायकल सहित 05 नग मोटर सायकल किमती 2 लाख रूपये को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...