कोटा

बैंक खाते से 2.31 लाख रुपए गायब…रिडायर्ड कर्मचारी बने सायबर ठगी के शिकार, कोटा थाने में अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम लिटिया निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी शोभनाथ कौशिक 65 वर्ष के एचडीएफसी बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने करीब 2 लाख 31 हजार 185 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने थाना कोटा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी शोभनाथ कौशिक ने बताया कि उनका सेविंग खाता है, जिसमें सावधि जमा (एफडी) की दो राशि—1,09,912 और 1,21,273 कुल 2,31,185 रुपए जमा थी। दिनांक 22 जुलाई से 28 जुलाई 2025 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर दोनों एफडी तोड़कर खाते से पूरी राशि निकाल ली। मोबाइल पर जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और स्टेटमेंट एवं एफडी की प्रतिलिपि पुलिस को उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि ठगी की जानकारी मिलते ही वे बेहद परेशान हो गए और सायबर सेल में भी इसकी शिकायत की। आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है। यह मामला फिर एक बार बैंक खातों और एफडी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी का सबसे आसान शिकार माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...