मस्तूरी

मस्तूरी :- पुरानी रंजिश में 6 माह के मासूम पर फरसे से जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…एक आरोपी फरार, पुलिस ने हथियार भी किया जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी– थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में राठौर परिवार के घर घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही घटना में प्रयुक्त फरसे को भी जब्त कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थिया वर्षा रानी राठौर पति रवि राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भदौरा द्वारा 26.06.224 को थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराई कि इसके पिता केजऊ राम राठौर एवं उनके परिवार के अन्य लोग जो भूरी बाई की हत्या के जूर्म मे जेल में बंद है।

उस समय सेे परिवार के लोग आरोपियों के भय से बाहर जिला कोरबा में किराये के मकान ले रहकर गुजारा कर रहे थे। खेती करने का दिन होने से वापस गांव लौटने पर भूरी बाई के रिश्तेदार अमन रात्रे , बाबू लाल सुमन,

पार्वती सुमन एवं रवि शंकर सुमन द्वारा एक राय होकर प्रार्थी पक्ष में भय पैदा कर इनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों द्वारा इनके घर में घुस कर धारदार फरसा से 06 माह के अबोध बालक पर प्राणघातक हमला कर सिर मे वार कर गंभीर चोट पहुचाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में संयुक्त टीम द्वारा घटना मे शामिल आरोपी अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन और पार्वती सुमन सभी निवासी भदौरा थाना मस्तूरी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी अमन रात्रे से एक लोहे का धारदार फरसा को जप्त करने में कामयाबी मिली है

तथा घटना का एक अन्य आरोपी रवि शंकर घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार आरोपियो का न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...