बिलासपुर

VIDEO:राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस ने दर्रीघाट के पास हाइवे पर किया चक्काजाम..

उदय सिंह

बिलासपुर – राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है, शनिवार को युवा कांग्रेस ने रायपुर रायगढ़ नेशनल हाईवे पर दर्रीघाट के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। 

कई विपक्षी पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने टि्वटर हैंडल व मीडिया स्टेटमेंट के माध्यम से सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध किया है। प्रदेशभर में कांग्रेस जन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सांसदों और बीजेपी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें है।

इसी कड़ी में बिलासपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय  सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध करते हुए रायगढ़-रायपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले का विरोध किया। चक्का जाम से रायपुर, रायगढ़ मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा और उनके बढ़ते हुए कद से परेशान होकर इस तरह के हथकंडे अपना रही है और अडानी-अंबानी के साथ बीजेपी के क्या रिश्ते हैं स्पष्ट नहीं कर रही है। वही मौके पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...