बिलासपुर

जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर के पर्स से सोने की चूड़ी की चोरी….ऑपरेशन थियेटर के बाहर हुई घटना, हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे शासकीय हॉस्पिटलों में घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल का सामने आया है। जहा पदस्थ स्त्रीरोग विषेशज्ञ के बैग से अज्ञात चोरों ने सोने के कंगन उड़ा लिए। जिसकी शिकायत प्रार्थिया डां. कृष्णाकली मित्तर ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार रात 7.30 बजे ऑपरेशन करने के लिए जिला अस्पताल आई हुई थी।

जहां आपरेशन थियेटर के अंदर जाते समय एक टेबल में अपने बैग को रखी थी, जिसमें डॉक्टर के दोनो हाथ के कंगन और मोबाईल रखा हुआ था। जब वह रात्रि करीब 9 बजे आपरेशन थियेटर से बाहर आयी और अपने बैग को लेकर घर चली गयी, घर पहुचकर जब डां. कृष्णाकली मित्तर ने अपने बैग को देखा तो उसमे 30 ग्राम वजनी दोनों सोने की चूड़ियां नही थी। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला