बिलासपुर

VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस चौक पर रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज़ रफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी, फिर दूसरी खड़ी स्कूटी को उछालते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार देवेंद्र शर्मा उर्फ दादा महाराज 45 वर्ष निवासी रहंगी की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र शर्मा साप्ताहिक सब्जी बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हिर्री माइंस चौक पर सड़क पार कर रहे थे, बिलासपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल करीब 25 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा। लोगों ने डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंची।

बाद में स्थानीय लोगों ने निजी कार से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद एक साथ तीन डायल-112 वाहन पहुंचे, जबकि जरूरत के समय कोई मदद नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में कार के दुकान में घुसने का दृश्य भी कैद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार एक राइस मिल संचालक के 23 वर्षीय युवक द्वारा चलाई जा रही थी, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और दोनों क्षतिग्रस्त स्कूटियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इधर, क्षेत्रवासियों ने हिर्री माइंस चौक पर हर रविवार ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, स्थायी ट्रैफिक सिग्नल और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,