मस्तूरी

बाइक सवार युवक को अज्ञात कार ने मारी ठोकर,गंभीर हालत में हॉस्पिटल रिफर…..मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11,30 बजे के आसपास टिकारी के जोरवा (पथरताल) मोड पर सामने से एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को ठोकर मार मौके से फरार हो गया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11,30 बजे के आसपास सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार (दर्राभाठा) निवासी लोकेश बंजारे मल्हार स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने का काम करता है जो अपनी ड्यूटी खत्म कर 10:00 बजे के आसपास अपने घर जाने के लिए अपने बजाज पल्सर बाइक से निकाला था जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के जोरवा (पथरताल) मोड के पास पहुँचा था, तभी जोरवा तरफ से आ रही सफेद कलर की अज्ञात कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई

जिसमें बाइक में सवार युवक लोकेश बंजारे सड़क में गिर गया जिसके शरीर के अन्य हिस्सों सहित पैर में गंभीर चोट लगी हुई है। वही दुर्घटना कर कार चालक कार लेकर मौके से मल्हार की ओर भाग निकला। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 और डायल 108 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 की मदद से घायल लोकेश को मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है वही मस्तूरी पुलिस दुर्घटना कर फरार कार चालक की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...