बिलासपुररेलवे

यात्री सुविधा देने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का फेरा

आलोक

भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ या सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य किए जाते है । इसके लिए त्यौहारों, छुट्टियों एवं अन्य अवसरों जिसके दौरान ट्रेनों में ज्यादा भीड़भाड़ रहती है, ऐसे समय पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाती है साथ ही साथ अत्यधिक भीड़भाड़ वाले विशेष रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है ।इसी कड़ी में मार्च’ 2019 से जुलाई महीने तक अलग-अलग स्कूलों में शुरू होने वाली ग्रीष्मकालीन छुट्टियों, जिसमें लोग देश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर सैर-सपाटे के लिए जाते है तथा शादी ब्याह के सीजन, के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुल 866 अतिरिक्त कोच फरवरी-मार्च महीने से मई-जून महीने तक अलग-अलग ट्रेनों में लगाए गए । इसके साथ ही साथ ज्यादा भीड़-भाड़ वाले रूटो में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल–शालीमार, शालीमार-जयपुर, सिकंदराबाद-बरौनी, हैदराबाद-रक्सौल, सिकंदराबाद-दरभंगा एवं हबीबगंज-पुरी स्टेशनों के बीच मार्च से जून-जुलाई महीने तक 236 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे है । इन स्पेशल ट्रेनों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़-बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेल रूट के साथ ही साथ बिलासपुर-पेंड्रारोड-अनुपपुर-शहडोल-कटनी रूट के रेल यात्रियों को सुविधा मिल रही है ।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करती है कि शादी ब्याह एवं स्कूलों की छुट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ के इस सीजन में यात्रा के दौरान असुविधा से बचने व सुखद रेल यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रा के लिए बर्थ आरक्षित कर अपनी यात्रा को सुखद बना सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...