बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश कुमार ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं…जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में पहुंचे किसानों से चर्चा कर खाद्य बीज उपलब्धता की जानकारी ली। लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और आवेदन दिया।साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच शांति देवी साहू ने कलेक्टर को बताया उनके ग्राम पंचायत गुड़ी नवापारा से हिंडाडीह तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जरहागांव निवासी विकास मसीह ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। श्री मसीह द्वारा पत्नी के देहावसान होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है।

कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। देवरीखुर्द निवासी उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। श्रीमती शर्मा ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपने जर्जर कच्चे आवास को मरम्मत कराने में असमर्थ है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। ग्राम आमाकोनी के पंकज कुमार जगत ने बैटरी चलित ट्राईसिकल दिलवाने की गुहार लगाई। इस मामले को समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक देखेंगी। सिंचाई विभाग से सेनानिवृत्त छेदी सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से मिलकर लंबित पेंशन भुगतान की राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को भेजते हुए मामले का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...