तखतपुर

पैसों की लालच में अंधे हुए युवक ने की थी मछली बेचने वाले ग्रामीण की हत्या, पुलिस ने आखिरकार सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- युवक के सिर पर भारी पत्थर से कुचल कर हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया आरोपी ने सिर्फ 21 सौ रुपए के कारण मछली विक्रेता की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एडिशनल एसपी ग्रामीण संजय ध्रुव एसडीओपी रश्मीत कौर चावला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने टीम गठित कर 31 जनवरी की रात में हुए हत्या का खुलासा आज किया जिसमें पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी की रात को परदेसी मल्लाह निवासी वार्ड नंबर 3 मुंगेली का बिलासपुर मछली बेचने गया था रात लगभग 9:00 बजे बिलासपुर से मुंगेली जाने के लिए वाहन नहीं मिलने पर तखतपुर तक एक वाहन से आ रहा तभी कुछ ही दूर पर एक और युवक मिला जो वाहन चालक से तखतपुर जाने के लिए मदद मांगने लगा उसके बाद दोनों को वाहन चालक तखतपुर पुराना बस स्टैंड के पास उतार दिया उसके बाद कुछ देर तक वह मुंगेली जाने के लिए परदेसी गाड़ियों को रोकता रहा पर जब 10:30 बजे तक कोई गाड़ी नहीं रुकी तब वह

पुराना नगर पालिका परिसर में स्थित एक होटल में दोनों खाना खाने गए और खाना खाने के बाद पुनः पुराना बस स्टैंड पर आ गया जहां दोनों को कोई भी साधन मुंगेली जाने के लिए नहीं मिलने पर वह परदेसी से मनीष श्रीवास ने कहा कि उसके रिश्तेदार बेलसरी में रहते हैं वही चल कर सोते हैं और वह उसे साथ मे पैदल ले जाने लगा पुलिस ने बताया कि मनीष श्रीवास के मन में लालच थी कि परदेसी जो आज बिलासपुर में मछली बेच कर आया है उसका पैसा उसके पास है और बार-बार उससे यह जानना चाह रहा था कि उसके पास कितना पैसा है और वह नहीं बता रहा था और उसे धोखे में रखकर नए बस स्टैंड के पास स्थित स्टेट बैंक के पीछे उसे ले गया और वहां ले जाकर उसे पहले धक्का दे दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके जेब में रखे पैसे और गठरी को अपने साथ लेकर चला गया इधर पुलिस हत्या के बाद मामले को खुलासे के लिए लगी हुई थी और पुराना बस स्टैंड तखतपुर मे टेकचंद कारड़ा के यहां लग सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई जहां दिखा के 31 जनवरी को दोनों युवक बस स्टैंड पर थे और वापस नए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे पुलिस ने यह काफी पता लगाने का प्रयास किया कि परदेसी के साथ जो दूसरा युवक था वह कहां का था और लगातार मेहनत करने के बाद पता चलने के बाद शक के आधार पर जराहागांव निवासी मनीष श्रीवास को पुलिस ने बिलासपुर के एक घर से पकड़ा और पूछताछ की तो उसने परदेसी मल्लाह की हत्या करना कबूल दिया मामले को खुलासे में सीसीटीवी कैमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके बाद पुलिस विभाग के थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज रवि श्रीवास मिथिलेश सोनवानी आशीष वसत्रकार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

जरहागांव‌ मे पहले भी मोबाईल चोरी कर चुका है आरोपी

पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी जरहागांव की एक मोबाईल दुकान मे मोबाईल चोरी कर चुका है पर दोनो पक्ष आपस मे समझौता हो गये थे

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...