जांजगीर चाँपा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार….पीड़िता ने दर्ज कराई थी शिकायत

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का एक और मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 01.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मेंऊ निवासी अनुराग साहू के द्वारा शादी करूँगा कहकर झांसा में लेकर दैहिक शोषण किया और किसी को बताने पर धमकी दिया है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 376 (2) (n), 506 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान मामले में धारा 3(2)5 एस सी/एस टी एक्ट जोड़ी गयी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनुराग साहू पिता खीख राम उम्र 27 साल मेंऊभाठा थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे अजाक जांजगीर, उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, म.प्रधान आर बालमती यादव, आर अनुज खरे, आर सूरज पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...