बिलासपुर

वाहन किराए पर लेकर कराया लिया अपने नाम ट्रांसफर… रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हुआ धोखाधड़ी का शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत अभिषेक विहार मंगला निवासी डोमार सिंह ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते बताया कि पामगढ निवासी पवन खत्री द्वारा उनकी कार तीन-चार बार किराये से लेकर रायपुर गये थे। प्रार्थी से उनकी जान पहचान हो गई थी। जिसके कारण पवन खत्री के कहने पर प्रार्थी द्वारा उनकी कार क्रमांक CG10BJ2528 को पवन खत्री को किराये पर 7 महीना पहले से 20 हजार रुपए किराए पर दिया था। जिसपर पवन खत्री द्वारा कई महीनों बाद केवल 3 महीनो का पैसा प्रार्थी को मिला। आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से बैंक में किराये से लगवाने के नाम पर प्रार्थी से गाड़ी की आरसी बुक और पैन कार्ड, आधार कार्ड का कापी लेकर गाड़ी को अपने नाम पर ट्रांफसर करवा लिया। जिसकी जानकारी 25/01/2023 को प्रार्थी को हुई की उनकी कार का स्वामित्व बदल दिया गया हैं जिसपर प्रार्थी ने पवन खत्री से संपर्क किया तब आरोपी ने पुन गाड़ी को प्रार्थी के नाम से ट्रांसफर करने की बात कहते हुए पवन खत्री द्वारा 07/02/2023 को इकरारनामा बनवा कर दे दिया। जिसके बाद प्रार्थी को पता चला की आरोपी ने उक्त गाड़ी के नाम पर 5 लाख रुपए का लोन ले लिया है। जिसकी जानकारी उसी समय उन्हें हुई। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत आरटीओ ऑफिस,जिला कलेक्टर सहित सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...