गरियाबंद छत्तीसगढ़

फिर गरियाबंद जिले में पकड़े गए 3 हीरे के तस्कर…कब्जे से 30 नग कीमते हीरे जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

गरियाबंद – जिले में हीरे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 30 नग हीरा बरामद किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक दो अलग-अलग बाइक में हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्कर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। सूचना के बाद पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्राम कंदागड़ी मोड़ के पास नाकाबंदी किया गया। थोड़ी देर बाद टीवीएस एवं डीलक्स बाइक में सवार तीन लोग आ रहे थे। जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों की पहचान मोंगरा निवासी चंद्रशेखर ठाकुर,घोटपानी थाना छुआ निवासी आनंद मरकाम ,सदाराम ओटी के रूप में हुई।

आरोपीयो की तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसकी कीमत 1 लाख से अधिक की है। ये तस्कर हीरा लेकर खपाने के फिराक में थे। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हीरे को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, जयप्रकाश मिश्रा,गिरधारी लाल ध्रुव, कृष्ण यादव, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव राजकुमार मरकाम के साथ साइबर टीम से ASI मनीष वर्मा, अंगद राव,सतीश गिरी, देवेंद्र सोनवानी, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का भूमिका सराहनी रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...