बिलासपुर

लड्डू के माध्यम सुपोषण की मुहिम, कुपोषित बच्चों और एनीमिया पीड़ित महिलाओं को दिया जा रहा पौष्टिक लड्डू……आंगनबाड़ी में जा रहा बांटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- राज्य में 5 वर्ष से कम आयु के कुपोषित बच्चें एवं 15 से 49 वर्ष आयु की एनीमिया पीड़ित महिलाओं में कुपोषण व एनीमिया दूर करने के लिये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। बिलासपुर जिले में 35 हजार 210 मध्यम एवं अति कुपोषित बच्चांे और 19 हजार 290 एनीमिया पीड़ित महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है। इन बच्चों और महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करने के लिये उन्हें पौष्टिक लड्डुओं का वितरण किया जा रहा है। इन लड्डुओं को तिल, फल्ली, गुड़, चना, मुर्रा के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

टेक होम राशन की तर्ज पर पौष्टिक लड्डुओं का वितरण हर माह पहले और तीसरे मंगलवार को रेडी टू ईट के साथ किया जायेगा। इन लड्डुओं को खाकर बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर होगा। कुपोषित बच्चे जो 1 वर्ष से कम आयु के हैं, उन्हें लड्डू को पीसकर या चूरा बनाकर खिलाने की समझाईश महिला एवं बाल विकास द्वारा पालकोें को दी जा रही है। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रथम चरण में मार्च 2020 तक कुपोषित बच्चों और एनीमिया पीड़ित महिलाओं को पौष्टिक लड्डुओं का वितरण किया जायेगा। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे तीन वर्ष तक बढ़ाने की योजना है। पौष्टिक लड्डू वितरण के साथ महिलाओं और बच्चों को आयरन, फोलिक एसिड टेबलेट, कृमिनाशक दवा का वितरण भी किया जा रहा है। साथ ही जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भी कुपोषित बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा