रतनपुर

लॉक डाउन के समय से चल रहा मां महामाया मंदिर ट्रस्ट का भंडारा, राहगीरों और जरूरतमंदों को उपलब्ध हो रहा भोजन….अब प्रवासी श्रमिकों में बांटे जा रहे पैकेट

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जब से लॉक डाउन का दौर शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक लगातार मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा रोजाना हजारों जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। रतनपुर नगर और आस पास के अलावा यहाँ से गुजरने वाले प्रवासियों, राहगीरों के जत्थे को यहाँ से भोजन के पैकेट उपलब्ध करा ही रवाना किया जा रहा है।

मंदिर ट्रस्ट और उनके जिम्मेदार सहयोगियों द्वारा लगातार यह सेवा प्रदान की जा रही है। वही अब बिलासपुर जिले में पहुँचने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन के आग्रह पर हजारों पैकेट भोजन तैयार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन और अन्य माध्यमों से पहुँचने वाले प्रवासी श्रमिकों का पेट भरने मंदिर ट्रस्ट की रसोई अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। बुधवार को लगभग 4500 पैकेट भोजन प्रशासन को सौंपा गया जिसे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा,

वही आगामी दिनों में भी यह सेवा जारी रहेगी। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा रात से ही भोजन की व्यवस्था की जाती है, ताकि सुबह पैकेट तैयार हो और सही समय पर वितरण हो सके। जिला प्रशासन और माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट के प्रयासों से किसी को भी भूखा नही रहने देने की कोशिश की जा रही है, जो सराहनीय है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी