रतनपुर

मां महामाया देवी के दर्शन को आज जाएंगे हजारों श्रद्धालु पदयात्री, करेंगे मंगलकामना

उमलेश जायसवाल बेलतरा

रतनपुर – नवरात्र में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा हो रही है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अचंलों में स्थित सभी देवी मंदिरों के साथ ही रतनपुर स्थित सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओंं को प्रसाद व पूजन सामग्री के साथ मंदिर के भीतर पहुंचकर माता के दर्शन की व्यवस्था की गई है।सप्तमी के अवसर पर बिलासपुर से हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे पैदल चलकर महामाया मंदिर पहुंचेंगे। सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर समिति ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा ने बताया कि मंदिर के पट सप्तमी पर पदयात्रियों के लिए सारी रात खुले रहेंगे। मंदिर प्रबंधन ने एक-एक कर श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए मंदिर के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन के लोग सहयोग करेंगे जिसकी तैनाती कर दी गई है। मंदिर के कर्मचारी श्रद्धालुओं को उनके द्वारा जलाए गए मनोकामना दीप के दर्शन कराने में भी मदद करेंगे।

इस बार मां महामाया मंदिर में 28 हजार घी व तेल के मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित किए गए। जिसमें 23300 तेल, 3 हजार घी, आजीवन मनोकामना ज्योति कलश 1220 तेल व 460 घी के ज्योत परिसर के 18 कमरों में प्रजवालित है, जिसकी देखरेख के लिए आसपास के गांव के 250 ज्योति रक्षक 24 घंटे तैनात रहते है। श्रद्धालुओं की वापसी के लिए बसों की रहेगी व्यवस्था
सिद्धपीठ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा बताया कि मंदिर परिसर मैदान से रात्रि तीन बजे से बिलासपुर वापसी पदयात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से 50 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन की ओर से अन्य मार्गो के लिए भी वाहनों की व्यवस्था रहेगी ताकि यहाँ से पदयात्रियों सुविधापूर्वक वापस जा सकें।

पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर सारी रात पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रास्ते में इस बार स्वयंसेवी संस्थाओं व राजनीतिक संगठनों की ओर से पेयजल, चाय व नाश्ते की भी व्यवस्था रहेगी जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। साथ ही यातायात के अधिकारी व जवान एवं थाना के सहायतार्थ बल की तैनाती की गई। बिलासपुर से रतनपुर मार्ग में रतनपुर थाना की 4 पेट्रोलिंग पार्टी के साथ ही यातायात हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी नियमित गश्त करेंगी। मंदिर परिसर में एनएसएस, एनसीसी, स्काउंड गाइड के छात्रों सहित लगभग 30 सुरक्षा कर्मी सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। दर्शार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में 4 स्टॉल विधिक साक्षरता, राजस्व विभाग, स्वास्थ विभाग व अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है।

रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि 21 अक्टूबर को नवरात्र पर्व के सप्तमी के अवसर पर रतनपुर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बिलासपुर सहित अन्य दिशाओं से रतनपुर आने वाले हजारों की संख्या में पदयात्री रतनपुर जाएंगे। इसलिए भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर, हाईवा कंप्सून वाहन हाइवे से डायवर्ट कर रतनपुर के लिए प्रतिबंधित किया गया। इसी प्रकार कार दुपहिया वाहन इस मार्ग पर अपनी अपनी दिशाओं में नियंत्रित गति से परिवर्तन कर सकेंगे। कोरबा से आने वाली वाहन जाली मोड से सीपत एवं मोपका से बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग का दोनों दिशाओं के लिए उपयोग कर सकेंगे। सप्तमी दिवस के दौरान मार्ग प्रतिबंधित होने का समय 21 अक्टूबर दोपहर तीन बजे से 22 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक पदयात्रा समाप्ति तक सभी प्रकार के भारी वाहनों एवं बस की रतनपुर दिशा की ओर प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार