तखतपुर

केबल बिछाने के दौरान कर्मचारी आया करंट की चपेट में…हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – केबल बिछाने वाले युवक की हाई टेंशन तार से चिपकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है तथा शव को पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। ज्ञात हो की मुंगेली की ग्रेंड विजन कम्पनी द्वारा नगर में टीवी केबल लगाने का काम किया जा रहा है जिसमे कम्पनी के कर्मचारी रोज की तरह काम करने के लिए पहुंचें थे और मनियारी नदी पुल के पास स्वागत द्वार के पास केबल लगाने का काम रविवार दोपहर को कर रहे थे तभी दोपहर लगभग 1:30 बजे कम्पनी का कर्मचारी सौरभ यादव पिता दिलहरण यादव उम्र 28 वर्ष केबल लगाने का काम कर रहा था इसी बीच ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से वह टच हो गया और देखते ही देखते झुलसने लगा तथा वहीं वेलकम गेट के ऊपर लटकता रहा विद्युत विभाग को सूचना दी गई तथा वहीं पर के टेंट हाऊस के कर्मचारीयों की मदद से नीचे उतारा गया तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया तथा प्रार्थी अमर प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...