सीपत

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत का किया भ्रमण…अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

उदय सिंह

सीपत – केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू का एनटीपीसी सीपत में आगमन हुआ। उनके आगमन पर एनटीपीसी सीपत के उज्ज्वल नगर टाउनशिप स्थित जाह्नवी अतिथि गृह में परियोजना प्रमुख सीपत विजय कृष्ण पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र के साथ उनका स्वागत किया। इनके साथ ही अमित सिन्हा,अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मस्तूरी तथा सिद्धी गवेल, तहसीलदार सीपत ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यमंत्री श्री साहू ने सीपत परियोजना के स्टेज-1 कंट्रोल रूम तथा टरबाइन हाल का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों के साथ बातचीत की तथा विद्युत उत्पादन संबंधी तकनीकों को समझा। कंट्रोल रूम में उन्होंने सभी कर्मचारियों से बातचीत भी की। केंद्रीय राज्यमंत्री कंट्रोल रूम के पश्चात लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट का भी निरीक्षण किया।जहाँ पर राखड़ से बने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की।

ज्ञात हो कि एनटीपीसी सीपत प्लांट से निकलने वाली राखड़ की शत-प्रतिशत उपयोगिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी पहल के अंतर्गत राखड़ से निर्मित ईंट, रोड़ी, बजरी, पैवर ब्लॉक,टाइल्स आदि के निर्माण में एनटीपीसी सीपत के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की केंद्रीय राज्यमंत्री ने सराहना की।

उन्होंने लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट में कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों से भी मुलाकात की। लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट के निरीक्षण के बाद उन्होंने सीपीडबल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल की। एनटीपीसी सीपत से प्रस्थान करने से पहले उन्होंने अतिथि गृह में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दौरे के दौरान महाप्रबंधक (सीपीजी-2), श्रीजित कुमार,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अनिल शंकर शरण, वरिष्ठ अधिकारी गण, विभिन्न संगठनों के सदस्य, प्रैस-मीडिया कर्मी, जन प्रतिनिधि शामिल रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार व सांसद (बिलासपुर)ने अपने दौरे के दौरान एनटीपीसी सीपत के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सीपत प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...