कोटा

कोटा: शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण…पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – शादी का झांसा देकर करीब एक महीने तक प्रार्थिया से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बेलगहना में पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को केन्दा निवासी देवकुमार उर्फ देवा उरांव द्वारा जबरन 12.06.2024 के शाम 07:00 बजे से 08.07.2024 के शाम 05:00 बजे के मध्य पीड़िता को शादी करूंगा बोलकर जबरदस्ती अपने घर ले जाकर घर में पत्नी की तरह रखकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही थी। मामले में आला अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर फारेन्सिक टीम न्याय दल की उपस्थिति में त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये आरोपी देवकुमार उर्फ देवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक हरिश टाण्डेकर, निरीक्षक लक्ष्मी चौहान, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रीतम राजपुत, आरक्षक ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार महिला आरक्षक कोमल तिवारी एवं फारेन्सिक टीम का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश