बिलासपुर

VIDEO: ओला इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग…मचा हड़कंप, सर्विस कराने ग्राहक लेकर पहुँचा था शो रूम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार की शाम सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतन चौक के पास स्थित ओला इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सर्विस में आई एक ओला बाइक में आग लग गई, आग लगते ही कर्मचारियों ने उक्त बाइक को शो रूम से बाहर फेंक दिया और आग पर काबू पाने प्रयास करते रहे लेकिन तब तक ओला बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक ग्राहक अपनी ओला इलेक्ट्रिक बाइक को सर्विस कराने लाया था, जिसे सर्विस के बाद चार्ज किया जा रहा था तभी गाड़ी में आग लग गई आनन फानन में शो रूम के कर्मचारियों ने उस बाइक को शो रूम से बाहर फेक दिया और आग बुझाने प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी बाइक जल चुकी थी, शो रूम में हुए इस आगजनी में बड़ी क्षति हो सकती थी, जिससे कर्मचारियों की सजगता से बचा लिया गया।

इलेक्ट्रिक वाहनों में आगजनी की घटना बनी चिंताजनक…

समय के साथ ही ईंधन उपयोग की श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी अलग ही पहचान है जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अन्य फ़ायदे भी है लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों में आगजनी की शिकायतें चिंताजनक भी बनती जा रही है, कई मामलों में सड़कों पर यह दुर्घटना हो चुकी है जिसमें लोगों की जान पर बन आई है लिहाजा इन इलेक्ट्रिक वाहनों को और भी सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...