बिलासपुर

साइबर फ्रॉड :- सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने पर कमीशन देने का लालच देकर 8 लाख 97 हजार की ठगी….इस बार एक इंजीनियर बना  शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया साइट्स पर वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करके पैसे कमाने का लालच देकर एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें इस बार शातिर ठगों ने रेलवे विभाग के इंजीनियर को अपना शिकार बनाया है, दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी सर्वेश रंजन पांडेय के वाट्सएप पर शातिर ठगों ने मैसेज भेजकर वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करके पैसे कमाने का लालच दिया, प्रार्थी को ऑफर के संबंध में बताया गया था की वीडियो लाईक करने पर प्रति वीडियो 50 रू. दिया जाएगा उसके बाद प्रीपेड टास्क दिया गया जिसमें एक से चार किस्तो मे पैसा डाला जाना बताया गया जिसमें तीन किश्तों को पटाने पर उक्त पैसा को कुछ परसेन्ट प्राफिट के साथ देने की बात मैसेज मे बताया गया।

उसी हिसाब से विभिन्न एकाउंट में प्रार्थी ने पैसे डाले, ज्यादा कमाने की लालच में आकर प्रार्थी के कुल 8 लाख 97 हजार रुपए शातिर ठगों ने धोखाधड़ी से ले लिए और जब पैसे नही मिले तब प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की जहाँ से विभिन्न एकाउंट में 2,38361 रुपए को होल्ड कराया गया है, मामले में पुलिस ने मोबाईल नंबर 7073435827 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी