बिलासपुर

धान शार्टेज:- गोडाडीह समिति को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने 3 दिन की मोहलत….फिर होगी कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – गोडाडीह सेवा सहकारी समिति को खरीफ वर्ष 2023- 24 के धान खरीदी के सम्पूर्ण उठाव के निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन करने 3 दिन की मोहलत दी गई है। हाईकोर्ट के पूर्व में दिए निर्देश के बाद भी समिति ने इसके लिए समय सीमा में आवेदन नहीं दिया। अब तीन दिनों में आवेदन नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।डिप्टी कमिश्नर सहकारिता मंजू पांडे ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीदी के संपूर्ण उठाव के निराकरण हेतु सेवा सहकारी समिति गोडाडीह द्वारा प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में लगाया गया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने निर्णय दिनांक के 21 दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष आवेदन करने के निर्देश 15 जून 24 को दिया था। लेकिन समिति ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आज दिनांक तक कलेक्टर कार्यालय में आवेदन जमा नही किया है। अतः समय सीमा निकल जाने के बाद भी 3 दिवस के भीतर समिति गोडाडीह को आवेदन प्रस्तुत करने का समय दिया जाता है। अन्यथा निराकरण मानते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...