जांजगीर चाँपा

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दिया शादी का झांसा…फिर करने लगा दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जहा रहने वाली नाबालिग बालिका के परिजनों ने बाजार पारा जगमहंत थाना नवागढ़ निवासी अजय कुमार यादव के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटी से पूर्व में युवक ने बात चीत शुरू किया। उसके बाद धीरे धीरे नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। जब प्रार्थिया ने युवक को शादी के लिए कहा तो वह अपने बात से मुकर गया। जिसपर नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसपर परिजनों ने घटना की शिकायत जांजगीर थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही 376 (2) (एन) भा.द.वि. 06 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कि खोजबीन शुरू की। इस दौरान आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर
अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर आलोक शर्मा, आर. दिलीप सिंह एवं विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदान।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...