रायपुर

विधानसभा चुनाव तैयारी…कांग्रेस ने बनाई 4 प्रमुख कमेटियाँ..कोर कमेटी, कैम्पिंग कमेटी,कम्युनिकेशन कमेटी और प्रोटोकॉल कमेटी

रमेश राजपूत

रायपुर – विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 4 नई कमेटियों का गठन किया है। इसमें एक कोर कमेटी, दूसरी चुनाव समिति, तीसरी प्रोटोकॉल समिति और चौथी संचार कमेटी शामिल है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने आज 4 कमेटियों का गठन किया है। इसमें पहली कोर कमेटी है।

7 सदस्‍यीय यह कोर कमेटी सबसे महत्‍वपूर्ण है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को इसका अध्‍यक्ष बनाया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्‍वज साहू और डॉ. शिव कुमार डहरिया को सदस्‍य बनाया गया है।

दूसरी कमेटी इलेक्‍शन कैंपिंग कमेटी है। डॉ. चरणदास महंत की अध्‍यक्षता में बनी इस कमेटी में 74 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें सीएम सहित सभी मंत्रियों के अलावा राज्‍यसभा सदस्‍यों को भी स्‍थान दिया गया है।

विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी इस कमेटी में रखे गए हैं। वरिष्‍ठ मंत्री रविंद्र चौबे की अध्‍यक्षता में कम्युनिकेशन कमेटी बनाई गई है। इसमें 15 नेताओं को स्‍थान दिया गया है।

राजेश तिवारी, विनोद वर्मा और सुशील आनंद शुक्‍ला सहित अन्‍य नेता शामिल है। चौथी कमेटी प्रोटोकॉल कमेटी है। अमरजीत भगत को इसका अध्‍यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में 25 नेताओं को रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...