मस्तूरी

VIDEO मस्तूरी गोलीकांड: हमलावरों का CCTV फुटेज आया सामने…दो बाइक में सवार थे हमलावर, संदिग्धों से पूछताछ जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी में मंगलवार देर शाम हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों में हमलावरों का फुटेज सामने आया है। फुटेज में चार हमलावर दो बाइक में सवार होकर आते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सभी के चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर जोंधरा चौक की दिशा से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद बिलासपुर की ओर रास्ते से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने देर रात क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जमीन विवाद जैसे कई एंगल से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि यह गोलीकांड मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के बस स्टैंड स्थित ऑफिस में हुआ था। अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायलों का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच में जुटे हैं। पुलिस टीम लगातार CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में लगी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...