छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतगणना का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर ने कहा वीवीपैट की वजह से नतीजे शुक्रवार सुबह आने की संभावना

परिणामों की घोषणा में 20से 22 घंटे लगने की उम्मीद की जा रही है। यानी यहां पूरी रात मतगणना संभव है, जिसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतगणना के लिये मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माईक्रोआब्जर्वर का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज जेपी वर्मा शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। मतगणना के लिये नियुक्त तखतपुर एवं बिल्हा विधानसभा की सामान्य प्रेक्षक टी.सुनीथा रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय के. अलंग ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अलंग ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से कहा कि मतगणना का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें अत्यंत सावधानी की आवश्यकता होती है। इसलिये अच्छे से प्रशिक्षण लें और बारीकी से प्रपत्रों को समझ लें। किसी भी तरह का शंका हो तो उसका समाधान कर लें।
जेपी वर्मा काॅलेज के 6 कमरों में मतगणना प्रेक्षक, मतगणना सहायक तथा माईक्रोआब्जर्वर का और एक कक्ष में डाक मतपत्रों की गिनती का प्रशिक्षण दिया गया। 6 कक्षों में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा और पोस्टल बैलेट कक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शैलेष कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 419 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।

मतगणना के लिये अंतिम चरण का प्रशिक्षण 22 मई को दोपहर 12 बजे से कोनी स्थित मतगणना केन्द्र आईटी भवन में होगा। सभी मतगणना कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण में 2 फोटो के साथ उपस्थित होने कहा गया है, ताकि उनका परिचय पत्र बनाया जा सके। कलेक्टर सोमवार को एक बार फिर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और मत करना की तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान डॉक्टर संजय अलंग ने कहा कि वीवीपैट की वजह से इस बार नतीजे आने में देर हो सकते हैं और मुमकिन है कि अंतिम परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित किया जाये। यानी परिणामों की घोषणा में 20से 22 घंटे लगने की उम्मीद की जा रही है। यानी यहां पूरी रात मतगणना संभव है, जिसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...