बेलतरा

VIDEO: बारिश का कहर:- निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, बेलतरा के बगदेवा क्षेत्र में कई गांव हुए जलमग्न, टूटा सड़क संपर्क…ग्रामीणों को किया जा रहा रेस्क्यू

उमलेश जयसवाल

बिलासपुर – संभाग में रुक रुककर हो रही लगातार बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। नदी नालों में उफान आ गया है, वही निचले इलाके जलमग्न हो गए है। ऐसे ही हालात बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगदेवा, पथरापाली क्षेत्र में सामने आए है जहाँ पहाड़ से होकर आ रही जल धारा ने विकराल रूप लिया है और गांव के कई मकान डूबने की कगार में पहुँच गए है, घरों और सड़कों में 5 से 6 फिट पानी भर गया है और अब लोग घरों को छोड़कर जाने मजबूर हो गए है।

डायल 112 के आरक्षक ने किया रेस्क्यू..बचाई जान

ग्राम बगदेवा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिसमे कुछ घर पानी में डूब गये हैं और कुछ लोग अंदर फँसे हुए हैं, सूचना पर डायल 112 और थाना प्रभारी रतनपुर अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे बाढ़ में फँसे कौशल्या पोरते के परिवार की 2 वृद्ध महिला एवं 3 वर्षीय नवजात शिशु समेत परिवार को जान की परवाह न करते हुए आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया साथ ही उनके समान को भी बाहर निकाला गया।

क्षेत्र के कई गांव में फैला बाढ़ का पानी..

2 दिनों की बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, जिसकी चपेट में गांव और घर आ रहे है, जहाँ लोगों को अब अपना घर और सामान छोड़कर जाना पड़ रहा है, हालांकि की देर शाम तक जलस्तर में कमी नही आई थी, लेकिन बारिश के थमने से थोड़ी राहत जरूर मिली है, वही जलस्तर गिरने के बाद हुए प्रभाव का आंकलन किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन भी अलर्ट हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...