बिलासपुर

बिलासपुर: मानव तस्करी के तीन प्रकरणों में फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार…4 माह से पुलिस जुटी थी तलाश में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – 2 नाबालिग और 1 बालिग लड़कियों के अपहरण और तस्करी के मामले में फरार 1 आरोपी को पुलिस ने 4 महीनों बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मानव तस्करी का फरार आरोपी ऋषभ बेरिसाल अपने परिजनों से मिलने हेमूनगर तोरवा आया हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीकी हेतु हेमूनगर तोरवा टीम भेजा गया, जहां आरोपी ऋषभ बेरिसाल पुलिस टीम को आते देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के साथ मिलकर 2 नाबालिग एवं 1 बालिग लड़कियों को अकेली पाकर बिक्री करने के लिए अपने साथ ले जाकर हेमूनगर में स्टेशन के पास खण्डहरनुमा मकान में बंद करके रखना एवं अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के पकड़े जाने पर स्वयं फरार होना बताया। आरोपी विनय मलिक एवं रितिक कुमार को पूर्व में तीनों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी ऋषभ बेरिसाल घटना के बाद से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए लुक छिप रहा था। जिसके विरुद्ध उक्त प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिससे आरोपी ऋषभ बेरिसाल को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...