बिलासपुर

बिलासपुर:- नशे के कारोबारियों पर फिर बड़ी कार्रवाई….1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.5 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति फ्रीज़ की है। यह कार्रवाई पुलिस के चलाए जा रहे अभियान चेतना विरुद्ध नशा के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने आरोपी श्याम श्रीवास और उनकी पत्नी सरोज श्रीवास की संपत्तियों को फ्रीज़ किया। जांच में सामने आया कि यह दंपति मादक पदार्थों का संगठित कारोबार चला रहे थे, जिससे उन्होंने अवैध रूप से मोटी कमाई की। इस आय से उन्होंने ढाबा, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों जैसी संपत्तियाँ अर्जित की थीं। जांच में जब्त की गई संपत्तियों में ग्राम पांड में स्थित 20 डिसमिल कृषि भूमि, ढाबा भवन,

दो आइसक्रीम फ्रीज़र, Sansui LED टीवी, तीन कूलर, सोफा सेट, वाटर प्यूरिफायर और एक चिड़ीमार बंदूक शामिल हैं। इन संपत्तियों को NDPS अधिनियम की धारा 68-F के तहत फ्रीज़ कर SAFEMA विशेष न्यायालय को पुष्टि के लिए भेज दिया गया है।बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नशे के कारोबार से अर्जित किसी भी संपत्ति को पुलिस की निगरानी से बाहर नहीं रखा जाएगा। अब तक बिलासपुर पुलिस ने 15 आरोपियों की 5.5 करोड़ की संपत्तियाँ SAFEMA न्यायालय को भेजी हैं, जिनमें से 13 की संपत्तियों को वैध ठहराया गया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार और उससे जुड़ी अवैध संपत्तियों पर कड़ी नजर रख रही है और इसे समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...