रायगढ़

लापता नाबालिग बालिका जम्मू कश्मीर से बरामद…. आरोपी युवक को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में किया गया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिगो की खोज के विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने शहर से लापता हुई बालिका को जम्मू कश्मीर जाकर बरामद किया है और बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है, जिसे दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक 20 जून 2023 को थाना कोतवाली में बालिका के पिता द्वारा बालिका के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 18 जून की रात बालिका बिना बताए कहीं चली गई है, कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 आईपीसी दर्ज कर बालिका की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना में बालिका को सोहन सिदार पिता आसाराम सिदार उम्र 27 साल निवासी ईशानगर रायगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भाग ले जाने की जानकारी मिली । दोनों लगातार एक शहर से दूसरे शहर अपना लोकेशन बदल रहे थे। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा बालिका व संदेही युवक का लोकेशन लिया जा रहा था जिनका बंद मोबाइल पुनः एक्टिवेट होने और लोकेशन जम्मू कश्मीर प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर कोतवाली पुलिस टीम जम्मू कश्मीर रवाना हुई। जहां हीरानगर थाना क्षेत्र के पक्का कोठा कस्बे में संदेही सोहन सिदार को हिरासत में लिया गया । सोहन सिदार मजदूरी का काम कर रहा था जिसे पूछताछ कर बालिका तक पुलिस पहुंची दोनों को स्थानीय थाने लाया गया और फिर रायगढ़ लायी गई। बालिका का कथन और मेडिकल पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 (2)एन आईपीसी, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर कल आरोपी सोहन सिदार की गिरफ्तारी दर्ज की गई जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...