बिलासपुर

10 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा करने वाला चिटफंड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार…6 वर्षो से पुलिस कर रही थी तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस को चिटफंड ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहा 10 करोड़ रुपए की ठगी कर सालो से फरार चल रहे आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टुंड्री निवासी अरुण वर्मा ने करियर ड्रीम एजुकेशन एकेडमी के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी करता था। उसने सैकड़ों लोगों से करीबन 10 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 6 वर्षों से फरार चला रहा था। जिसके खिलाफ बिलासपुर जिले में 7 और बिलाईगढ़ जिले में एक ठगी का मामला दर्ज था। इधर सालो से फरार आरोपी अरुण वर्मा प्रदेश अपितु देश के अलग-अलग शहरो कैसे डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सागर, इंदौर में रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा था। वर्तमान में वह राजस्थान के अलवर में रह रहा था और अपने परिवार को भोपाल में छिपाकर रखा था।

जिसकी सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस ने टीम बनाकर भोपाल में आरोपी के आयकर कॉलोनी भोपाल में स्थित किराए के मकान में छापेमारी कर आरोपी अरुण वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज होने के बाद स्वयं नौकरी करने हेतु अलवर राजस्थान चला गया और अपनी पत्नी को आयकर कॉलोनी भोपाल में किराए के मकान में छोड़ दिया था , छिपने का आईडिया उसे फिल्मों से मिली थी। वही आरोपी अरुण कुमार वर्मा के फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा बिलासपुर जिले के सभी 07 प्रकरणों में स्थाई वारंट जारी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...