मुंगेली

पुल और सड़क निर्माण में फर्जी मुआवजा प्रकरण का मामला… आरोपी एसडीओ एवं उप अभियंता गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – पथरिया विकासखण्ड के ग्राम अमलीकापा पंचबहरा मार्ग में पुल एवं सड़क निर्माण में धोखाधड़ी प्रकरण में आरोपी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण बिलासपुर के एसडीओ एच. सी. वर्मा तथा उप अभियंता नंदन चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि शासन की योजना के अनुरूप ग्राम अमलीकापा पंचबहरा मार्ग में मनियारी नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण में दोनों इंजीनियरों ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से धोखाधड़ी करते हुए भूस्वामी बिलासपुर निवासी नरेश सिंह ठाकुर से मिलकर भू-अर्जन का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया था। मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर राहुल देव द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में भू-अर्जन अधिकारी पथरिया द्वारा टीम गठित कर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि शासन को 17 लाख 38 हजार 289 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने की मंशा से धोखाधड़ी की गई। संबंधित तहसीलदार के लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध पंजीकृत करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा आरोपियों को शीघ्र धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी जरहागांव नवनीत पाटिल के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपियों को पड़कर विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...