सक्ती

घरेलू विवाद में पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पहुँची आरोपी पति तक,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – नव विवाहिता का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलनी का है। जहाँ रहने वाले मनोज कुमार टंडन की शादी ममता कुमारी टंडन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनो में आपसी तालमेल नहीं बन पा रहा था। इसी दौरान पूर्व में दोनो के बीच आपसी विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर मनोज कुमार टंडन ने अपनी पत्नी के गले को गमछा से घोट दिया। जब तक उसको अपने द्वारा किए जा रहे कृत्य समझ आता तब तक ममता कुमारी टंडन की सांस थम चुकी थी। फिर भी नव विवाहिता के बचने की उम्मीद के साथ परिजनों ने उसे सीएचसी जैजैपुर उपचार हेतु लाया था डाक्टर द्वारा मृतिका को चेक कर उसके मृत्यु की सूचना मेमो के माध्यम से थाना जैजैपुर को प्राप्त हुआ।

जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की होने की पुष्टि हुई। जिसपर पुलिस ने परिजनों और नव विवाहिता के पति मनोज कुमार टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहा मनोज टंडन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पति पत्नी के बीच मामुली विवाद पर आवेश में आकर गमछा से अपनी पत्नी के गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मेें थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...