छत्तीसगढ़बिलासपुर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रभारी महाप्रबंधक ने ली रेल अधिकारियों की बैठक

गाड़ियों के समयबध्धता व यात्री सुविधा से सम्बंधित मुद्दों पर अधिक ध्यान केन्दित करने की बात कही

सत्याग्रह डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के प्रभारी महाप्रबंधक गजानन मालया ने बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक के प्रभार के उपरांत 20 मई, को सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर जोन के विभागो एवं कार्यो से संबंधित जानकारी ली । इस बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के समस्त विभागाध्यक्ष शामिल हुए एवं वीडियो लिंक के माध्यम से बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के मंडल रेल प्रबंधक अपने शाखा अधिकारियों के साथ उपस्थित थे of|बैठक में अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार ने जोन के महाप्रबंधक का अभिवादन करते हुए बैठक में उपस्थित सभी का परिचय दिया इसके उपरान्त सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हिमांशु जैन ने एक पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के जरिये विभागीय स्तर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी ।

माल्या ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागो से संबन्धित जानकारी रखने को कहा इसपर सभी बिभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधकों ने उनसे अपने विभागीय मुद्दे से सम्बंधित बातो की चर्चा की | अपने सम्बोधन में उन्होंने संरक्षा, लदान, अधोसंरचना के निर्माण कार्यो को जल्द पूरा करना, सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करना एवं रेलवे की आय में बढोत्तरी के उपाय पर ज़ोर दिया तथा गाड़ियों के समयबध्धता व यात्री सुविधा से सम्बंधित मुद्दों पर अधिक ध्यान केन्दित करने की बात कही ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...