बिलासपुर

बिलासपुर :- झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज के बाद फिर 1 मरीज की मौत…अब तक 2 बच्चे सहित 6 तोड़ चुके है दम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एकबार फिर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक मरीज की मौत हो गई है। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का है। जहा रहने वाले श्रीकुमार आर्मो की तबियत खराब थी। जिसके इलाज के लिए परिजनों ने शुक्रवार को गांव में ही क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कुमार सिंह राजपूत को घर बुलाया। जिसके द्वारा मरीज को एक इंजेक्शन लाया। परिजनों के मुताबिक इंजेक्शन लगाने के बाद श्रीकुमार की तबीयत और बिगड़ गई वह पसीना-पसीना हो गया।

उसकी हालत देखकर परेशान परिजन इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन युवक ने शनिवार को वहां दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि झोलाछाप कुमार सिंह राजपूत परसदा का रहने वाला है। वही इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही की बात कही जा रही है। आपको बता दे पूर्व में भी रतनपुर क्षेत्र में भी झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के इलाज से महिला की मौत हुई थी। आपको बता दे जिले में झोलाछाप डॉक्टरो के लापरवाही से महीनेभर में 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़