जांजगीर चाँपा

सनकी पिता की क्रूरता…झगड़ते बेटियों की कर दी बेरहमी से पिटाई, 1 की मौत दूसरी गंभीर

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले में एक सनकी पिता का क्रूरता पूर्व चेहरा प्रकाश में आया है। जहां उसने अपनी ही बेटियों को इतना पीटा की एक बेटी की मौत हो गई वही दूसरे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मिशन फाटक भोजपुर निवासी सलमान अली जो कि मैकेनिक का काम करता है। उसकी दो बेटियां अलीशा परवीन और अलीना परवीन है। जो उनके साथ रहती थी। दोनो बच्चे के बीच खिलौने की बात पर शनिवार को झगड़ा होने लगा। जिससे गुस्साए सलमान अली ने दोनो बच्ची को बेरहमी से पीटा। इधर पड़ोसियों ने बताया कि, चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां सलमान दोनों बेटियों को हाथ-मुक्के और लकड़ी के बत्ता से पीट रहा था। दोनों के शरीर में चोट के निशान पड़ गए हैं। दोनों बहनों की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही है।

इधर इस पुरे मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी पिता सलमान के बारे में पूछताछ किया तो पता चला कि वह सनकी किस्म का आदमी है। उसको पुलिस ने मिशन फाटक से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर दूसरे जगह रहने लगी है। दोनों बेटियों को पिता अपने पास रख लिया था। मां अपनी दोनों बेटियों से बीच-बीच में मिलने आया करती थी। मामले में जांच जारी है। इधर बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...