बिलासपुर

रक्षाबंधन की रात चाकूबाजी..दो पक्षो में हुई मारपीट, 1 युवक की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में रक्षाबंधन का दिन खूनी संघर्ष के साथ बिता जिसमे पहले सरकंडा इलाके में 3 भाइयों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते एक मजदूर की हत्या कर दी गई, वही बीती रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चाकू से वारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया,बता दें तिफरा इंद्रपुरी में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है की जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घायल अवस्था में पड़ा था पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर अस्पताल नही पहुंचा पाई जिससे उसकी मौत होने का आरोप पुलिस पर लग रहा है।

जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन की रात तिफरा के इंद्रपुरी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। नशे में धुत शेखर भारद्वाज ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सौरभ रात्रे के पेट में चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के परिवार के बीच काफी समय से विवाद का दौर चल रहा था। त्यौहार की रात आरोपी युवक ने सौरभ रात्रे को बुलाया और बातचीत के बीच चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस की माने तो दोनों ही पक्ष के युवक नशे की हालत में थे इधर इस घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मुख्य आरोपी शेखर समेत उसके तीन साथियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...