बिलासपुर

हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने भी किया विरोध प्रदर्शन…पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुई घटना निंदनीय, दोषियों को मिले कठोर सजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलकत्ता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से पूरे देश में लोगो के भीतर खासा आक्रोश है, जो अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय के लिए आवाज उठा रहे है, वही ऐसे जघन्य घटनाओं पर रोक लगाने सख्त से सख्त निर्णय लेने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने भी बुधवार को नेहरु चौक में एकत्र होकर इस नृशंस घटना की कड़ी निंदा करते हुए चिकित्सक समुदाय के साथ खड़े होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने देश में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने कठोर से कठोर कार्रवाई करने नेहरू चौक बिलासपुर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथियों के साथ उपस्थित होकर प्रदर्शन किया,और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो इस संबंध में प्रदेश सरकार के साथ ही जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।उक्त प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र बाजपेई, उपाध्यक्ष (महिला) एम आशा, सचिव वरुणेंद्र मिश्रा, सह सचिव विवेक सिंघल, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव प्रगल्भ शर्मा, ग्रन्थालय सचिव समीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विकास श्रीवास्तव, प्रज्ञा पांडे, नुपुर त्रिवेदी, ऋषभ चंद्र सिंह देव, विवेक शर्मा, शुभम वर्मा, ईश्वर जयसवाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...