छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक बार फिर पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान ,जब्ती की कार्यवाही से हड़कंप

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर को प्रदूषण मुक्त करने, स्वच्छता बनाए रखने और पशुधन की हानि रोकने के लिए शहरवासियोें से पालीथिन केरीबैग उपयोग नहीं करने की अपील की है

सत्याग्रह डेस्क

सोमवार को निगम के अमले और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने पालिथीन पर बड़ी कार्रवाई की। व्यापार विहार और शनिचरी के चार संस्थानों में छापा मारकर करीब 90 किलो पालिथीन जब्त किया गया। इसी तरह इन संस्थानों पर 4700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को निगम की संयुक्त टीम द्वारा शनिचरी और व्यापार विहार में छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली, जिसमें करीब 90 किलो पाॅलीथिन जब्त किया गया। इसमें पशु चिकित्सालय स्थित राजकुमार परफ्यूमर से करीब 80 किलो, शनिचरी सुरेश श्रीवास से 2 किलो, गुरुदेव प्लास्टिक से 8 किलो 500 ग्राम और विनोट फुटवेयर से 150 ग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त किया गया।

इन सभी संस्थानों से 4700 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। निगम अमला द्वारा लगातार शहर के मुख्य बाजार और व्यावासायिक क्षेत्रों में निरीक्षक कर डस्टबीन रखने व स्वच्छता बनाए रखने के साथ पालीथिन का उपयोग नहीं करने लोगों और व्यवसायियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रतिबंधित पालीथिन के उपयोग करने वाले संस्थानों पर भी जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने टीम को हर रोज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने प्रतिबंधित पालीथिन विक्रेताओं पर वैधानिक कार्रवाई करने की भी बात कही है।

पालीथिन उपयोग नहीं करने की अपील

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि पालीथिन केरीबैग पर शासन द्वारा पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी पालीथिन का उपयोग हो रहा है। इसकी वजह हम ही हैं, जो बाजार जाने पर पालीथिन की मांग करते हैं। इससे एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदूषित होती है और कचरे के रूप में गंदगी फैलती है, वहीं इससे पशुधन की भी हानि होती है। इसे रोकने व्यवहार में परिवर्तन जरूरी है। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर को प्रदूषण मुक्त करने, स्वच्छता बनाए रखने और पशुधन की हानि रोकने के लिए शहरवासियोें से पालीथिन केरीबैग उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए...