मुंगेली

जमीन विवाद को लेकर भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष…2 की हुई हत्या 2 घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले के बेटों के बीच जमीन बटवारे को लेकर पूर्व से ही आपसी रंजीश एवं वाद विवाद था। तोरण पाटले के 07 लडके थे। भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र।जमीन बटवारे के विवाद को लेकर सभी भाई आपस में दो गुट में बटे हुये थे। इनका पिता तोरण पाटले अपने बेटा केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले के तरफ था। 25.08.2024 को थाना फास्टरपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम गीगतरा छटन की तरफ जाने वाले मार्ग के पास भागबली पाटले, वकील पाटले, अपने खेत में काम कर रहे थे। पूर्व रंजीश के कारण भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले के हत्या करने के उददेश्य से पूर्व से ही खेत से लगे माखन पाटले के घर में आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, इनका पिता तोरण पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार चित्रलेखा (केजू की पत्नी) लाठी डण्डा लेकर छुपे हुये थे। जैसे ही भांगबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटल एवं वकील की पत्नी संतोषी खेत से निकल कर रोड में पहुंचे केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, इनके पिता तोरण पाटले, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार लल्ला, चित्रलेखा (केजू की पत्नी) हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा से मारना चालू कर दिये इसी बीच केजू अपने ट्रेक्टर से भागबली, एवं वकील के उपर चढ़ा दिया। जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल को घटना के संबंध में अवगत कराते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह एवं फास्टपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकंश्वर जांगड़े अपने टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे। गांव में दोनों तरफ घेराबंदी एवं नाके बंदी कर आरोपी केजूराम, चित्ररेखा, रजनी, मिनाक्षी, माखन का बेटा को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल वकील पाटले, कौशल एवं संतोषी को तत्काल थाने के गाडी से पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर वकील पाटले को भी मृत घोषित कर दिया गया। उपरोक्त घटना पर से थाना फास्टरपुर में अपराध कमांक 72/2024 धारा 103(1),109(1),191(2),191 (3), 190.61 (2) (a) बी.एन.एस (हत्या एवं हत्या का प्रयास, घातक हथियार के साथ बलवा, अपराधिक षंडयत्र) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मृतक

01 भागबली पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 55 वर्ष

02 वकील पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 45 वर्ष

घायलो के नाम

01 कौशल पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 58 वर्ष

02 संतोषी पाटले पति वकील पाटले उम्र 40 वर्ष

गिरफ्तार आरोपी

01 केजूराम पाटले पिता तोरण पाटले

02 चित्रलेखा पति केजू पाटले

03 रजनी पति रामबली पाटले

04 मिनाक्षी पति माखन पाटले

05 माखन का बेटा

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक पारख राम साहू उप निरी. गिरजा शंकर यादव, सउनि विजय बंजारा, संतोष लोधी, सउनि शत्रुहन खूटे. प्र आर मनोज सिंह, आर. अजय रावत, मंगल खाण्डे, राधेलाल धुव्र म.आर तारण मिरे, बबीता श्रीवास, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला