बिलासपुर

सिरगिट्टी पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही,, पांच आरोपियों से लाखों का गांजा किया गया जब्त..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-शुक्रवार को सिरगिट्टी पुलिस ने नशे के कारोबारी के खिलाफ बडी़ कार्यवाही की है। जहाँ दो अलग अलग प्रकरण में पांच आरोपियों से 21 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित क़ीमत दो लाख 7 हजार बताई जा रही है। सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सृजन फैक्ट्री के पास सिलपहरी बायपास रोड मे तीन व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर उसे खपाने के फिराक में घूम रहे है। जीसपर सिरगिट्टी पुलिस ने सिलपहरी पर घेराबंदी कर दो बाइक में सवार तीन युवकों के कब्जे से 13 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि महासमुंद निवासी संजय कुमार पटेल, लच्छीराम पटेल ,टेकलाल पटेल अपनी बाइक स्प्लेंडर सीजी 06 जीके 2006 और प्लेटिना क्र . सीजी 06 जीव्ही 0393 पर सवार होकर उसे खपाने जा रहे थे। इसी तरह गजरा चौक फ्लाई ओवर ब्रिज सिरगिट्टी के पास दो व्यक्तियों द्वारा गांजा मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। जहा उड़ीसा निवासी प्रोसेनजीत सिल और गणेशनगर चुचुहियापारा निवासी मोहम्मद समीर के कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया गया है। वही उक्त दोनों मामलों में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए,सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...